पुलिस ने परिजनों की काउंसलिंग कर रुकवाई नाबालिग की शादी, दोनों पक्षों ने दिया बालिग होने के बाद ही शादी का शपथ पत्र  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में थाना पुलिस ने किशोरी के माता-पिता की काउंसलिंग कर उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बताने के साथ नाबालिग की शादी एक दिन पहले ही रुकवा कर कर्तब्यनिष्ठा का परिचय दिया।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार (आज) 112 के माध्यम से थाना बेरीनाग पुलिस को सूचना मिली कि कौशल्या होटल बेरीनाग के निकट रहने वाला एक व्यक्ति कल रविवार को अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर रहा है, जिसकी उम्र 17 वर्ष है।  सूचना पर बेरीनाग के थानाध्यक्ष हेम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम व 112 हाईवे पेट्रोल के कर्मचारी उस व्यक्ति के घर पहुँचे, लेकिन घर पर कोई न मिलने की दशा में उससे संपर्क किया गया। पता चला कि वह बेरीनाग बाजार में है। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति व उसकी पत्नी तथा अन्य परिवार जनों को नाबालिक लड़की की शादी के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई। लड़की के पिता व परिजनों द्वारा बताया गया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी। पुलिस द्वारा काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों द्वारा लड़की के बालिग होने की दशा में ही शादी करने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More