पुलिस ने अपराधों की रोकथाम को चार लोगों के विरुद्ध की गैंगस्टर व जिलाबदर की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद में अवैध रुप से नशे का कारोबार करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश देने के साथ ही अपराधों की रोकथाम के क्रम में पुलिस ने चार लोगों पर गैंगस्टर व जिलाबदर की कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश के अनुपालन में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने महमूद पुत्र मुन्तयाज निवासी नूरी मस्जिद के पास, वार्ड नं.-30, उत्तर उजाला व उपेन्द्र कुमार पुत्र तेज बहादुर निवासी वार्ड नं-1, बरा बस स्टैण्ड़ के पास शक्तिफार्म, थाना-सितारगंज व हाल किरायेदार हरीश चन्द्र जोशी निवासी गौजाजाली के खिलाफ 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों जुआ/ सट्टा व अवैध स्मैक का कारोबार कर अवैध धनोपार्जन करने का काम करते हैं। इसके अलावा निसार पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नूरी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर व बिरजू पुत्र स्व. मुन्ना लाल निवासी वार्ड नंबर-4, जवाहरनगर के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। दोनों चोरी चपाटी, अवैध जुआ/सट्टा कर अवैध रुप से धनोपार्जन करते रहते थे। इनकी दबंगई इतनी बढ़ गई थी कि कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाने व गवाही देने को तैयार नहीं होता है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More