मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी की हाथी के हमले से मौत 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


कोटद्वार।  मार्निंग वाक के लिए कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए एक पुलिसकर्मी की हाथी के हमले में मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) अन्य दिनों की तरह सोमवार सुबह अपने एक मित्र के साथ वाक के लिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  


वह कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर वाक कर थे। सुबह करीब 6:00 बजे जब वह लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए मनजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां पहुंचे हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

बताते चलें कि कोटद्वार शहर से बड़ी संख्या में आमजन सुबह और शाम को टहलने के लिए कोटद्वार पुलिंदा मोटर मार्ग की ओर जाते हैं। यह पहला मौका है जब हाथी ने मार्निंग वाक पर गए व्यक्ति को मौत के घाट उतारा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kotdwara news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More