पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा! गला घोंटने से हुई थी अफसाना की मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। 10 अप्रैल को हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र नीलांचल कॉलोनी में कमरे में मृत मिली महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में नया खुलासा होने के बाद पता चला है कि अफसाना को गला घोंटकर मारा गया था। फिलहाल महिला हत्यारोपी पति सौरभ राज अफसाना के दो बेटियों के साथ फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

मूलरूप उधम सिंह नगर के रुद्रपुर वार्ड नंबर 14 सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर निवासी सौरभ राज, पत्नी अफसाना और दो बेटियों अलीशा (5 वर्ष) और इबरा (3 वर्ष) के साथ नीलांचल कॉलोनी फेज 5 स्थित शिवाजी कॉलोनी डहरिया में गंगा राम मौर्या के मकान में किराये पर रहते रहता था। दस अप्रैल को घर में अफसाना की सड़ी-गली लाश मिली थी। पुलिस पूर्व से ही पूरे मामले को हत्या से जोड़कर देख रही थी जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर पता चला है कि अफसाना की गला घोटकर हत्या की गई थी। अफसाना के मायके और ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश को अपने घर नहीं ले जा रहे थे, लेकिन काफी दबाव के बाद ससुराल पक्ष वाले उसके शव को अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। आरोपी अपने दो बच्चों के साथ फरार चल रहा है पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है की हत्या आरोपी सौरभ राज 7 फरवरी को अपने बहन के घर भी पहुंचा था जहां बहन के घर लड़ाई झगड़ा किया जिसके बाद 8 फरवरी को सौरव राज हल्द्वानी पहुंचा जहां पत्नी से विवाद होने पर उसने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और दोनों बच्चों को अपने साथ रात में ही लेकर फरार हो गया। 10 अप्रैल को घर में बदबू आने के बाद मकान मालिक को पता चला कि अफसाना की लाश कमरे में पड़ी हुई है इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सडी गली हालत में महिला की लाश को बरामद किया था। अफसाना को आठ साल पहले सौरभ से प्यार हुआ था। सौरभ के लिए उसने अपना घर और धर्म दोनों छोड़ दिए थे। संग जीने-मरने की कसमें खाई थीं। दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था और फिर सौरभ शराब का आदी हो गया। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट व झगड़ा उसकी आदत बन गई थी। आठ अप्रैल की रात को सौरभ शराब पीकर घर पहुंचा और जिन हाथों से उसने पत्नी की मांग में संदूर भरा था, उन्हीं हाथों को उसने खून से रंग लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news murder news Post mortem revealed! Afsana died due to strangulation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More