पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी का स्वराज आश्रम में हुआ भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने के उपरांत प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी का कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छों एवं जोरदार नारों के बीच भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने श्री जोशी के लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पित कार्यशैली तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
 
स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित विशाल जनसभा एवं रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, बूथ स्तर तक समन्वय, जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
कार्यकर्ताओं की ताकत से ऐतिहासिक बनेगी खरगे की उत्तराखंड जनसभा : प्रकाश जोशी
 
बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ जनसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कांग्रेस की विचारधारा, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाना आज समय की आवश्यकता है। विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक, भव्य एवं अभूतपूर्व होगी।
 
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जोशी जैसे अनुभवी एवं समर्पित नेता का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 8 अगस्त की जनसभा को उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जनसभा बनाने के लिए पूरी शक्ति के साथ जुट जाएं।
 
इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक, रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, संजय किरौला, भोला दत्त भट्ट, मयंक भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, हल्द्वानी महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, पार्षद भागीरथी बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य, नीरज तिवारी, मलय बिष्ट,नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, ललित जोशी,राजेंद्र खनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा, महेश कांडपाल, कमल जोशी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
बैठक का समापन 8 अगस्त की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनसभा उत्तराखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक एकजुटता, जनसमर्थन और जनविश्वास का सशक्त प्रदर्शन सिद्ध होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress Party News Devbhoomi News first arrival in Haldwani grand welcome Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Prakash Joshi Prakash Joshi who arrived in Haldwani for the first time after becoming the in-charge of West Bengal Congress Swaraj Ashram uttarakhand news was given a grand welcome at Swaraj Ashram West Bengal Congress in-charge

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More