पीएम के हल्द्वानी दौरे पर हाईवे से लेकर जंगल तक कई सौगात की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। 30 दिसंबर को गौलापार स्टेडियम में प्रस्तावित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में जिन योजनाओं का खाका खींचा जाएगा, उनमें सड़क और जंगल से जुड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के साथ प्रशासनिक अमला भी जुटा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

रामपुर रोड हाईवे को 21 किमी तक चौड़ा किया जाना है। हल्द्वानी से दिनेशपुर मदकोटा तक यह काम चलेगा। अभी सात मीटर चौड़े मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 58 करोड़ का बजट भी केंद्रीय सड़क निधि से मिला था। ब्रिडकुल टेंडर प्रक्रिया में जुटा है। यह प्रोजेक्ट शिलान्यास लिस्ट में शामिल होगा। तराई पश्चिमी डिवीजन की फाटो रेंज का हिस्सा जसपुर में पड़ता है। फाटो जोन को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटकों को जंगल सफारी का मौका मिलेगा। 13 किमी जंगल रूट के लिए 200 जिप्सी पंजीकृत भी हो चुकी हैं। इस प्रोजेक्ट से पर्यटकों को प्राकृतिक जंगल और वन्यजीवों के दीदार होंगे। 2019 में कार्बेट भ्रमण के दौरान पीएम की इच्छा जताने पर सीटीआर प्रशासन ने रेस्क्यू सेंटर का काम शुरू किया था। ढैला जोन में करीब 32 हेक्टेयर में यह सेंटर तैयार हुआ है। अभी तक घायल बाघ और गुलदार को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर या नैनीताल जू भेजा जाता रहा है, मगर अब हाथियों तक के उपचार की व्यवस्था यहां होगी। चार करोड़ से अधिक लागत से तैयार प्रोजेक्ट भी शिलान्यास कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More