रेलवे भूमि से अतिक्रमणकारियों को हटाने की तैयारियां शुरू, रेलवे और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कार्य योजना की तैयार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी के रेलवे भूमि से लगी 78 एकड़ भूमि पर काबिज 4365 अतिक्रमणकारियों से भूमि खाली कराने की तैयारियां शुरू हो गई है। रेलवे और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत आज रेलवे और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कार्य योजना तैयार की, जिससे कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह की कोई कानून व्यवस्था खराब ना हो।

एडीआरएम रेलवे विवेक गुप्ता, हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार सहित रेलवे और सिविल पुलिस ने अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह की कोई कानून व्यवस्था खराब हो, इसके अलावा रेलवे संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं हो, इसको देखते हुए व्यवस्थाओं को ठीक किया जा रहा है। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अतिक्रमण कार्यों को हटाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है। अखबारों के माध्यम से अतिक्रमण कार्यों को खाली करने के लिए सर्वजनिक सूचना जारी की जा चुकी है। इसके अलावा अलाउंसमेन्ट के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को जल्द से जल्द अतिक्रमण खाली करने की सूचना का भी प्रसारण किया जा रहा रहा है। अतिक्रमणकारियों से अपील की गई है कि एक सप्ताह के भीतर में अपने अतिक्रमण को स्वत हटा ले नहीं तो उनके अतिक्रमण हटाने का खर्चा भी उन्हीं से वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कानून व्यवस्था खराब ना हो और रेलवे संपत्ति को नुकसान ना हो इसके लिए भी पॉइंट चिन्हित करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

गौरतलब है कि हाई कोर्ट में अतिक्रमण भूमि पर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने रेलवे भूमि पर बसे 78 हेक्टेयर भूमि पर काबिज 4365 अतिक्रमणकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद रेलवे विभाग, जिला और पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक दस जनवरी से अतिक्रमण गिराने की योजना है। इसके लिए रेलवे के अलावा प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पुलिस प्रशासन के समक्ष शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ उपद्रव रोकने की चुनौती है। इसके लिए पुलिस ने संभावित पुलिस बल की सूची तैयार की थी। राज्य सरकार पुलिस फोर्स की मंजूरी पहले ही दे दी है। जबकि रेलवे पुलिस की पांच अतिरिक्त कंपनियों के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी गई थी। केंद्र की सहमति के बाद रेलवे ने भी पांच कंपनियों को बढ़ाने को मंजूरी दी है। अब पीएसी और आईआरबी की 08 कंपनियों के अलावा सीपीएमएफ पुरुष की 06, सीपीएमएफ महिला 03, आरपीएफ पुरुष 06, आरपीएफ महिला की 04 कंपनियां हल्द्वानी में डेरा डाल लेंगी। 10 जनवरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Preparations started to remove encroachers from railway land railway and district administration prepared action plan while inspecting the encroachment area Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More