भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर क्षेत्र से विधायक ऋतु खंडूड़ी को कोटद्वार सीट से मैदान में उतारने की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर क्षेत्र से विधायक ऋतु खंडूड़ी को भाजपा अब विधानसभा की कोटद्वार सीट से टिकट देने पर विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस सिलसिले में लगभग सहमति बन चुकी है। हालांकि यमकेश्वर से टिकट कटने पर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा था कि यह पार्टी का निर्णय है। वह किसी अन्य सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

बताते चलें कि कोटद्वार उन 11 सीटों में शामिल है, जिस पर भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा कि पार्टी अपने इस कदम से एक तीर से दो निशाने साधेगी। खंडूड़ी को टिकट देने पर महिला मोर्चा में उभरा असंतोष तो दूर होगा ही साथ ही पार्टी कोटद्वार में सहानुभूति कार्ड खेलने का प्रयास भी करेगी।  भाजपा ने 20 जनवरी को विधानसभा की जिन 59 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे, उनमें यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काट दिया गया था। यमकेश्वर में खड़ूड़ी की जगह पूर्व ब्लाक प्रमुख रेणु बिष्ट को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के इस निर्णय से महिला मोर्चा में असंतोष के सुर भी उभरे। ये बात प्रमुखता से उठ रही थी कि पार्टी ने एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रहीं सरिता आर्य को तो टिकट दिया, लेकिन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काट दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) की पुत्री ऋतु खंडूड़ी को कोटद्वार से टिकट देकर पार्टी को वहां खंडूड़ी की विरासत का फायदा मिल सकता है। असल में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कोटद्वार सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी चुनाव हार गए थे और इसी वजह से तब भाजपा की सरकार बनते-बनते रह गई थी। ऐसे में ऋतु खंडूड़ी को कोटद्वार से मैदान में उतारकर पार्टी सहानुभूति बटोरने का प्रयास भी करेगी। इसके अलावा पौड़ी जिले में पार्टी ने इस बार अब तक किसी ब्राहमण चेहरे को टिकट नहीं दिया है। खंडूड़ी को टिकट देकर यह विषय भी हल हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More