अतिक्रमण की जद में आ रही मण्डी चौकी को स्थानांतरित करने की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इन दिनों जिला प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम अभियान चलाया है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। नैनीताल-बरेली रोड पर स्थित मंडी पुलिस चौकी को भी जल्द ध्वस्त किया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम प्रशासन को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बरातियों की स्कार्पियो कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत के साथ ही दो लोग गंभीर घायल 

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर में कच्चे-पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया है। अब सरकारी विभागों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। जिसमें नैनीताल-बरेली रोड स्थित मंडी पुलिस चौकी को हटाया जाएगा, जो अतिक्रमण की जद में आ रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस चौकी को अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए 15 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त भी जाएगी ताकि नया पुलिस चौकी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर नई पुलिस चौकी का निर्माण कर अतिक्रमण की जद में आ रही मंडी पुलिस चौकी को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए […]

Read More