प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड पुलिस के ई- बीट एप और सीईआईआर सेवा का शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को साकार करने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और सरलीकरण, समाधान व निस्तारण पर फोकस किए जाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के तहत आज ई-बीट एप और सीईआईआर सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पुलिस का यह ई-बीट ऐप और सीईआईआर सेवा स्मार्ट पुलिसिंग के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

आम जनता को पुलिस से संबंधित विभिन्न सुविधाएं आसानी से प्रदान करने और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ई-बीट एप को तैयार किया गया है। इस ऐप के माध्यम से विभिन्न बीट में कार्य कर रहे कांस्टेबलों और पुलिस अधिकारियों को अपना कार्य आसानी से पूर्ण करने में सहायता मिलेगी साथ ही वे बिना पुलिस स्टेशन आए थाने में बैठे अधिकारियों को आपराधिक और अन्य गतिविधियों कीजानकारी प्रेषित कर सकेंगे। बीट कांस्टेबल अपनी बीट में स्थित मंदिरों, स्कूलों, अस्पतालों आदि के बारे में भी सूचनाएं और सामान्य जानकारी एकत्रित कर ऐप पर दिखा सकते हैं, जिन्हें अन्य लोग देख सकते हैं। इस ऐप का उपयोग कर पुलिस मोबाइल के माध्यम से ही नागरिकों को विभिन्न मामलों में आसानी से सत्यापन की सुविधा मिल सकेगी। पुलिस कर्मचारी सीसीटीएनएस के लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इसमें लॉग इन कर सकते हैं। ई – बीट ऐप एक सुरक्षित और शीघ्रातिशीघ्र पुलिस से संपर्क करने का एक आसान माध्यम है। इसी प्रकार यदि किसी का फोन चोरी या गुम हो जाता है और व्यक्ति इसकी रिपोर्ट करता है तो सीईआइआर की मदद से फोन को ब्लॉक किया जा सकता है, ताकि इसका गलत उपयोग न हो। यदि कोई व्यक्ति सिम कार्ड बदल के भी फोन का उपयोग करना चाहेगा तो यह संभव नहीं हो पाएगा। सीईआईआर मोबाइल के आईएमईआई डेटाबेस पर और मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों व टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ मिलकर काम करता है। पुलिस ने अपने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) को सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के साथ इंटीग्रेट करने की प्रोसेस शुरू कर दी है, जिससे खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की समस्या का समाधान होगा और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief minister dhami Chief Minister launched Uttarakhand Police's e-beat app and CEIR service dehradun news Prime Minister's vision of smart policing Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More