प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी बने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नये कुलपति

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी।उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। प्रो. लोहनी वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में संकायाध्यक्ष कला एवं हिन्दी विभाग के अध्यक्ष हैं। 
 
वर्ष 2017 में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा उन्हें शंघाई अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विश्वविद्यालय (सिसु, SISU) में आईसीसीआर चेयर पर विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया। इससे पूर्व वह लौजान विश्वविद्यालय स्विट्ज़रलैंड में भी रवीन्द्र नाथ टैगोर चेयर पर विजिटिंग प्रोफेसर रह चुके हैं। प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी के निर्देशन में हिन्दी विभाग में 23 विद्यार्थियों ने पीएचडी उपाधि प्राप्त की है और 95 से अधिक विद्यार्थी एमफिल उपाधि प्राप्त कर चुकेहैं। वह विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलनों में न्यूयॉर्क, जोहानसवर्ग, भोपाल तथा मारीशस में प्रतिभागी हो चुके हैं तथा ब्रिटेन, स्विट्ज़रलैंड, हंगरी, स्पेन, अमेरिका, चीन, दक्षिण अफ्रीका सहित विश्व के अनेक देशों में संगोष्ठी, कार्यशाला में प्रतिभागिता कर चुके हैं। बेल्जियम फ्रांस ऑस्ट्रिया स्पेन ऑस्ट्रेलिया मलेशिया इंडोनेशिया सहित कई देशों की यात्राएं भी कर चुके हैं। भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक, शोध तथा प्रशासनिक कार्यों में उनकी उपस्थिति निरंतर बनी हुई है। सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय के साहित्य के आधिकारिक वक्ता हैं और भारत हीनहीं दुनिया में अनेक देशों और विश्वविद्यालयों संस्थानों तथा शोध संगठनों में वह आगे के साहित्य पर व्याख्यान देने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किए जाते रहते हैं। 
 
प्रो. लोहनी को प्रवासी हिन्दी साहित्य को पाठ्यक्रम में लाने का श्रेय तो है ही साथ ही वह उत्तर प्रदेश की विशिष्ट कौरवी बोली को भी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में प्रस्तुत करने के लिए अग्रणी कार्य कर चुके हैं और इस में उनके द्वारा निरंतर शोध कार्य जारी है। सोशल मीडिया, जनसंचार माध्यमों में भी लंबे समय से निरंतर सक्रिय हैं। उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिएअनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित पुरस्कृत भी किया गया है। उन्होंने चीन में रहते हुए सुप्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के साथ न केवल भारतीय और चीन के विद्यार्थियों के बीच पुल का काम किया अपितु वह वर्तमान में भी इस कार्य में निरंतर संलग्न है। चीन में नवीन चन्द्र लोहनी ने हिन्दी अध्यापन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया। सिसु में हिन्दी के साथ संस्कृत अध्यापन भी किया। चीन और भारत के सांस्कृतिक संबंधों में प्रगति और विकास के लिए लेखन कार्य किया, रेडियो और टेलीविजन वार्ताएँ प्रस्तुत कीं। भारतीय कौंसलावास के साथ ही शंघाई में भारतीय समुदाय द्वारा स्थापित अनेक सांस्कृतिक संस्थाओं के कार्यक्रमों में निरंतर प्रतिभागिता की।“हिन्दी इन चाईना ” नामक समूह के द्वारा चीन में हिन्दी की पहुंच व्यापक समुदाय तक कराई। चीन में पहली हिन्दी पत्रिका ” समन्वय हिंची” प्रकाशन कार्य किया, जो चीन में और भारत ही नहीं वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हुईं। वह सिसु द्वारा प्रकाशित हिन्दी – चीनी – अंग्रेजी शब्दकोश संपादन मंडल के सदस्य हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में वह अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं और कर रहे हैं वर्तमान में वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्य परिषद, विद्वत परिषद, पाठ्यक्रम समितियों सहित अनेक समितियों में सदस्य अथवा संयोजक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलसचिव, सांस्कृतिक समन्वयक, आइक्यूएसी, नॉक समन्वयक, सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता सहित अनेक प्रशासनिक पदों पर भी कार्य कर चुके हैं वर्तमान में विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग अध्यक्ष हैं। 
 
बताते चलें कि वर्तमान कुलपति ओ पी एस नेगी का कार्यभार समाप्त हो गया था और उन्हें पिछले कार्यभार के समाप्त होने के बाद सेवा विस्तार दिया गया था। बताया जा रहा है कि श्री नेगी ने इस बार फिर सेवा विस्तार के लिए पूरा जोर लगाया हुआ था मगर विश्वविद्यालय अधिनियम और तमाम बातों का हवाला देते हुए उनके खिलाफ ही तमाम लोगों ने राज्यपाल से शिकायत की थी। अभी पिछले दिनों ही मुक्त विश्वविद्यालय के एक शिक्षक ने उन पर अवैध नियुक्तियां समेत तमाम आरोप लगाते हुए राज्यपाल को लंबा चौड़ा पत्र लिखा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Professor Naveen Chandra Lohani becomes the new Vice Chancellor of Uttarakhand Open University uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नये कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के […]

Read More