चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शुरू हुई कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इसके तहत समूह ‘घ’ के कर्मचारियों के साथ ही वाहन चालकों को भी कनिष्ठ सहायक बनने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से 7 अगस्त को आदेश जारी कर 49 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश से बचने दुकान के समीप खड़े लोगों पर विशाल पेड़ के गिरने से एक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

पदोन्नति के लिए शैक्षिक योग्यता और निर्धारित कोटे के आधार पर पदों का बंटवारा किया गया है। हाईस्कूल पास समूह ‘घ’ कर्मचारियों के लिए 15 प्रतिशत कोटे के तहत 29 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण समूह ‘घ’ कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत कोटे में 10 पद रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश के साथ बढ़ी ठंड 

इसी तरह हाईस्कूल या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण वाहन चालकों के लिए 5 प्रतिशत कोटे के तहत 10 पद निर्धारित किए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत पात्र कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति के जरिए कनिष्ठ सहायक बनने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल : डेढ़ दर्जन अधिकारियों को पदोन्नति  

महानिदेशालय ने सभी संबंधित जनपदों से पात्र कर्मचारियों के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भेजने के निर्देश दिए हैं। पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर जिम्मेदारी दी जाएगी। विभाग के इस निर्णय से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News Medical Health and Family Welfare Department News from the hills News From the Pahad promotion process has started The process of promotion for the vacant posts of Junior Assistant has started in the Medical Health and Family Welfare Department uttarakhand news vacant posts of Junior Assistant

More Stories

उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More