प्रॉपर्टी डीलर जिले में रजिस्ट्री ना होने का माहौल बना कर कर रहें लोगों को गुमराह – जिलाधिकारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी और उसके आसपास पिछले लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलर रेरा एक्ट का उल्लंघन कर अवैध कालोनियां बनाकर बेधड़क जमीनों का खेल खेल रहे हैं। ऐसे में जब जिलाधिकारी ने पूरे मामले में जांच बिठाई तो प्रॉपर्टी डीलरों का सारा खेल खुल गया। और अब जब रेरा के एक्ट का अनुपालन कराने और केवल शपथ पत्र पर निर्भर न रहकर तहसील से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद रजिस्ट्री किए जाने के निर्देश दिए गए तो प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलरों ने जिले में माहौल बनाया गया कि रजिस्ट्री नहीं हो रही है या एक सीमित क्षेत्रफल की रजिस्ट्री हो रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एक सिरे से रजिस्ट्री ना होने की बात को खारिज करते हुए कहा है किसी भी जिले में किसी प्रकार की रजिस्ट्री में रोक नहीं लगी है।यही नहीं जिलाधिकारी ने केवल रेरा के एक्ट पर शपथ पत्र देकर रजिस्ट्री करने वाले मामले में तहसील से एक परीक्षण रिपोर्ट लेने को कहा है जबकि इस मामले में पूरी तरह भ्रांतियां फैलाई जा रही है। किसानों को खेती की जमीन बेचने पर किसी प्रकार की ना तो रोक है नहीं कोई आदेश दिया गया है। खेती किसानी के लिए कोई भी कितनी भी जमीन खरीद सकता है। केवल प्राधिकरण द्वारा जांच में आई गोलापार और रामनगर क्षेत्र की कुछ कालोनियां जिनके खेत संख्या सहित जांच के निर्देश दिए गए थे। जिसमें बार-बार रेरा के उल्लंघन होना पाया गया था। उन पर ही जांच के निर्देश दिए हैं और पूरे जिले में कहीं भी रजिस्ट्री पर रोक नहीं लगी गई है। जिला अधिकारी का कहना है कि रेरा का अनुपालन करते हुए प्रॉपर्टी डीलर अगर कालोनिया डवलेप करते हैं तो बेहतर होगा। अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और जांच में भी जिन स्थानों पर गलत शपथ पत्र पाए होंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की जमीनों की रजिस्ट्री और खरीद पर जिले में कोई रोक नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों से लगातार प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा माहौल बनाया जा रहा है की जिला प्रशासन द्वारा जमीन पर रजिस्ट्री करने पर रोक लगा दी गई है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: DM nainital Haldwani news Property dealers are misleading people by creating an atmosphere of lack of registry in the district - District Magistrate Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More