हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर रोड बेलबाबा मंदिर के पास जमीन के सौदे में रेटों को लेकर हुए विवाद के बाद अवैध तमंचे से फायर करने वाले बदमाश को पुलिस ने तमचे सहित गिरफ्तार किया है
जानकारी के अनुसार गुरुवार (कल) हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रापर्टी को लेकर अवैध तमंचा दिखाने एंव फायर होने की अन्य माध्यमों से कोतवाली हल्द्वानी को सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में थाना स्तर पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी सुरागरसी एवं मुखबिर मामूर किए गए बेलबाबा व उसके आस-पास के क्षेत्र में चैकिंग की गयी तो मुख मुखबिर खास की सूचना पर रोड किनारे जंगल में बने खंडहर में प्रांपर्टी प्रकरण में तमंचा दिखाने/गोली चलाने वाला व्यक्ति छुपा मिला, जिससे नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपने नाम हरिद्वारी पुत्र मंगली, निवासी हरिपुर जमनसिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी, उम्र 55 वर्ष, बताया व उसके पास से 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर एवं जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति को अवैध तमंचा रखने के जुर्म से अवगत कराते हुये उक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 255/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर किया गया है।
इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में उप निरिक्षक मनोज कुमार एवं कांस्टेबल अनिल टम्टा सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]