हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार (आज) सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की संजीवनी है लिहाजा पेड़ लगाना हम सभी का कर्तब्य ही नहीं जिम्मेदारी भी है। महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के साथ पर्यावरण संरक्षण हर ब्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, क्योंकि पर्यावरण स्वच्छ होगा तो ही मानव जीवन भी सुरक्षित होगा।
इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, जिला महामंत्री उर्वशी बोरा, अरुणा टंडन, राधा टंडन, रेनू टंडन, मीना सेठ, ज्योति मेहता, विनीता शर्मा, गुंजन सडाना, गीता बिष्ट, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, संदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, देव भूमि ट्रक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी, पवन वर्मा व कौशलेंद्र भट्ट आदि ने परिसर में वृक्षारोपण किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]