ठंड के प्रकोप में जनता के साथ विधायक सुमित हृदयेश, विभिन्न क्षेत्रों के लिए जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को दिखाई झंडी
हल्द्वानी। भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने हेतु जलौनी लकड़ियों से भरी 5 गाड़ियों को अपने निवास से रवाना किया गया।
इस दौरान विधायक हृदयेश ने कहा की कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर, बुजुर्ग एवं असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि समाज के हर तबके तक सहूलियत और आवश्यक सुविधाएं पहुंचें। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था लगातार की जा रही है और आगे भी जरूरत के अनुसार यह कार्य जारी रहेगा। कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और किसी भी जरूरतमंद को कठिन परिस्थितियों में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
इस जनपरोपकारी कार्य में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, इंजीनियर सुमित कुमार, राजू चौहान, मोहम्मद खालिद, इशरत अली, रिजवान, इस्लामुद्दीन, जॉन्टी राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]