पंजाब के मुख्यमंत्री मान का डॉ गुरप्रीत कौर से सम्पन्न हुआ विवाह   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पंजाब। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को एक निजी समारोह में दूसरी शादी कर ली है। 48 साल के मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह किया है।

मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं। मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पार्टी के अनुसार, मान की मां और बहन सहित परिवार के सदस्य और कुछ ही मेहमान विवाह में शामिल हुए हैं। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद राघव चड्ढा ने इस शादी में शिरकत की है। आप सांसद राघव चड्ढा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन का एक नया अध्याय आज से शुरू होने जा रहा है। मैं मान साहब के परिवार, उनकी मां और बहन को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह एक छोटा कार्यक्रम होगा। केवल परिवार के सदस्य इसमें शिरकत कर रहे है। राघव चड्ढा ने कहा, ‘हम खुश हैं कि काफी समय बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं। एक बार फिर उनका परिवार बसते देखना, उनकी मां का सपना था। आज, वह सपना पूरा होने जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Punjab Chief Minister Mann got married with Dr Gurpreet Kaur Punjab cm news punjab news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More