पंजाबी जनकल्याण समिति ने पाकिस्तानी मूल के हिन्दू, सिख व सिन्धी बुजुर्गों को किया गया सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस घोषित किये जाने के संदर्भ में 14 अगस्त 2022 को उत्तराखंड सरकार व उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा पाकिस्तान में जन्मे बुजुर्गों का रुद्रपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें हल्द्वानी शहर के कुछ बुजुर्ग प्रतिभाग करने से वंचित रह गए थे, जिनका सम्मान शनिवार (आज) हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 96 बुजुर्गों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि हिन्दू पंजाबी, सिख एवं सिंधी समाज के बुजुर्ग जिन्होंने 1947 के भारत पाकिस्तान विभाजन का दर्द झेला है, वह विभाजन के समय भारत आ गए थे। यहां आकर संघर्षशील जीवन व्यतीत किया और आज समाज में एक स्तंभ बनकर खड़े हैं। कार्यक्रम में मेयर नगर निगम डॉ. जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन बरगली, गुरुद्वारा कमेटी से प्रधान रंजीत सिंह व अमरजीत सिंह बिंद्रा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान नटराज डांस एकेडमी की निदेशक वंदना शर्मा के निर्देशन में छोटे छोटे बच्चों द्वारा पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रदीप कक्कड़, हरिमोहन अरोड़ा मोना, नरेंद्र साहनी, चंद्रशेखर वर्मा, कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, रमेश सडाना, प्रेम मदान, पंकज कपूर, उमंग वासुदेवा, अवनीश राजपाल, राजीव बग्गा, गौतम साहनी, संजीव आनंद, दिनेश मानसेरा, किशनलाल राजपाल, रमेश कालरा, अशोक राजपाल, पंकज गुम्बर, सन्नी आनंद, प्रदीप सब्ब्रवाल, राजू आनंद, महेश आहूजा, नरेंद्र खनेजा, नीलिमा सडाना, चेष्ठा सडाना, सीमा साहनी, गुंजन सडाना, पूजा बग्गा, किरण कक्कड़, डॉली खनेजा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Sikh and Sindhi elders of Pakistani origin Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More