हल्द्वानी दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी/नैनीताल। डहरिया में 22 फरवरी 2017 को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में आरोपी अख्तर अली और महेंद्र नाथ गोश्वामी की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

न्यायमूर्ति रविंद्र मैथानी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। इससे पहले जिला सत्र न्यायाधीश नैनीताल ने 22 जून 2023 को आरोपियों को दोहरी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए दोनों ने साल 2023 में नैनीताल हाईकोर्ट में अलग-अलग अपील दायर की थी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से जमानत के लिए आवेदन किया गया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि इस मामले में उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं हैं।

मामले के अनुसार, पीड़ित ने 21 फरवरी 2017 की रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी और मां से फोन पर बात की थी। लेकिन अगले दिन 22 फरवरी को उसे सूचना मिली कि अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी और मां की हत्या कर दी है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस मामले में अख्तर अली और महेंद्र नाथ गोश्वामी को आरोपी बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि दोनों हत्याएं खुले स्थान पर हुई थीं, जहां कोई भी आ-जा सकता था और वारदात के समय वहां कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। पुलिस को सूचना के आधार पर एक स्क्रूड्राइवर, खून से सनी कमीज और कुछ अन्य सामान खुले स्थान से बरामद हुए थे, लेकिन ये सामान आरोपियों से बरामद नहीं किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

फोरेंसिक जांच में भी ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि दोनों आरोपियों ने ही यह अपराध किया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने संदेह का लाभ देते हुए दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: both the accused have been released on bail by the High Court Both the accused in the Haldwani double murder case have been released on bail by the High Court Haldwani double murder case Haldwani/Nainital News High court news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दोनों आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हल्द्वानी दोहरा हत्याकांड हल्द्वानी/नैनीताल न्यूज हाईकोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More