जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पुष्पा नेगी और उपाध्यक्ष पद पर देवकी बिष्ट को बनाया कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ क्षेत्र की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए देवकी बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है।

शनिवार को हल्द्वानी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दावा किया कि कांग्रेस को इन चुनावों में स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव में हस्तक्षेप करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के गंभीर आरोप भी लगाए। यशपाल आर्य ने कहा, “भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास करते हुए धनबल और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। अधिकारियों को चेतावनी दी जाती है कि वे सत्तारूढ़ दल के एजेंट के रूप में काम न करें।”

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण व्यवस्था में मनमानी कर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। आर्य ने हाल ही में हुए पंचायत चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है और भाजपा का जनाधार लगातार कम हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट और पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी और देवकी बिष्ट भारी मतों से जीत हासिल करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव भाजपा के खिलाफ जनता के असंतोष का संकेत बनेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress has made Pushpa Negi its candidate for the post of District Panchayat President and Devaki Bisht for the post of Vice President District Panchayat Elections Haldwani news Pushpa Negi for the post of President and Devaki Bisht for the post of Vice President are Congress candidates uttarakhand news अध्यक्ष पद पर पुष्पा नेगी और उपाध्यक्ष पद पर देवकी बिष्ट कांग्रेस की उम्मीदवार उत्तराखण्ड न्यूज जिला पंचायत चुनाव हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More