चार साल बाद भी सवाल कायम, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को कब मिलेगा न्याय, सरकार जवाब दे : सुमित हृदयेश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, हत्या, उत्पीड़न एवं अत्याचार तथा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने संबोधित किया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, अंकिता भंडारी प्रकरण, स्थानीय जनहित के मुद्दों तथा UPI भुगतान से जुड़े विषयों पर सरकार से जवाबदेही की मांग की गई।
 
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि NCRB के आंकड़े महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर गंभीर चिंता पैदा करते हैं। आंकड़ों के अनुसार हिमालयी राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर उत्तराखंड की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उत्तराखंड जैसे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
 
अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंकिता हमारी बेटी और बहन थी। चार साल बीत जाने के बाद भी उसके परिवार और प्रदेश की जनता के कई सवाल अनुत्तरित हैं। रिसॉर्ट पर बुलडोजर किसके आदेश पर चलाया गया, साक्ष्यों को लेकर उठी आशंकाओं पर अब तक स्पष्ट जवाब क्यों नहीं मिला और सदन में जिस कथित वीआईपी का उल्लेख हुआ, वह आखिर कौन था—इन सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए। कहा कि अंकिता किसी प्रभावशाली परिवार से नहीं थी, वह हमारे-आपके घर की बेटी थी। न्याय तभी पूरा माना जाएगा, जब इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के तथ्यात्मक जवाब सामने आएं और यदि कहीं जांच में लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय हो।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी मामले को उग्र बनाने की नहीं, बल्कि पारदर्शी, निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रही है। सरकार को बताना चाहिए कि चार साल बाद भी अंकिता के परिवार और प्रदेश की जनता के मन में उठ रहे महत्वपूर्ण सवालों के स्पष्ट जवाब क्यों नहीं मिले हैं।
हृदयेश ने यह भी कहा कि हल्द्वानी और नैनीताल जनपद से जुड़े अनेक जनहित के विषय लगातार सरकार के सामने उठाए जा रहे हैं। सड़क, यातायात, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, पेयजल और नगर की आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को ठोस कार्य योजना के साथ जनता को जवाब देना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कांग्रेस जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी।
 
UPI भुगतान से जुड़े विषय पर विधायक ने कहा कि आज डिजिटल भुगतान आम नागरिकों और छोटे कारोबारियों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में UPI व्यवस्था से जुड़े किसी भी शुल्क अथवा नियम में बदलाव का सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ सकता है। सरकार और संबंधित संस्थाओं को UPI से जुड़े किसी भी संभावित बदलाव अथवा शुल्क को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि आम जनता और छोटे व्यापारियों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे और डिजिटल भुगतान व्यवस्था का अतिरिक्त आर्थिक बोझ उन पर न पड़े।
 
महानगर अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बेहद गंभीर विषय हैं। सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर केवल दावे करने के बजाय धरातल पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। 
 
प्रेस वार्ता में हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, किरन मेहरा, जाकिर हुसैन, भागीरथी बिष्ट, मधु सांगुड़ी, हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट, नरेश अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह, सुहैल सिद्दीकी, गिरीश पांडे, जगमोहन चिलवाल, दीप चंद्र पाठक, दिवेश तिवारी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report answer sought from the government Devbhoomi News four years Haldwani MLA Sumit Hridayesh.  उत्तराखण्ड न्यूज Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Question remains even after four years: When will Uttarakhand's daughter Ankita Bhandari get justice? The government must answer – Sumit Hridayesh questions remain uttarakhand news Uttarakhand's daughter Ankita Bhandari when will justice be served उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी कब मिलेगा न्याय चार साल सरकार से जवाब सवाल कायम हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More