श्रम प्रवर्तन दल की छापा मार कार्यवाही, किशोरों को बालश्रम से मुक्त कराने के साथ ही सर्राफ और रिफाइनरी संचालक के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। श्रम प्रवर्तन दल की टीम ने बाजार में छापा मारकर तीन किशोरों को बालश्रम से मुक्त कराया। बालश्रम कराने पर सर्राफ और रिफाइनरी संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूनम कांडपाल ने बताया कि शनिवार को श्रम प्रवर्तन की टीम ने पटेल चौक और बर्तन बाजार में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया था। पटेल चौक स्थित सिद्धी ज्वैलर्स दुकान से बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। इस मामले में दुकान संचालक ज्ञान वर्मा उर्फ भीजू वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बर्तन बाजार में शंकर रिफाइनरी से प्रवर्तन की टीम ने दो नाबालिगों को मुक्त कराया। रिफाइनरी संचालक रमेश मानिक के खिलाफ बालश्रम एवं किशोर प्रतिषेध एवं विनियम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a case was registered against the bullion and the refinery operator along with freeing the teenagers from child labour Haldwani news Raids by labor enforcement team Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More