रामपुर तिराहाकांड ! सुबूत मिटाने के आरोपी  थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों ने कोर्ट में किया सरेंडर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता। 

नैनीताल। रामपुर तिराहाकांड में मंगलवार को दो मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। उत्तराखंड के आंदोलनकारी का शव गंगनहर में बहाकर सुबूत मिटाने के मामले में आरोपी तत्कालीन झिंझाना थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों ने कोर्ट में सरेंडर करते हुए अपने वारंट रिकॉल कराए।

इस मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 23 अप्रैल की तिथि नियत की है। वहीं फर्जी हथियार बरामदगी मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि नियत की है। एक अक्टूबर 1994 की रात पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोक लिया था। टकराव होने पर पुलिस ने आंदोलनकारियों पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गयी थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने विवेचना करते हुए दुष्कर्म के मामले में दो मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की थी। वहीं एक आंदोलनकारी का शव सुबूत मिटाने के इरादे से गंगनहर में बहाए जाने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। सीबीआई ने मामले में विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवम भारद्वाज ने बताया कि मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम मंयक जयसवाल की कोर्ट में चल रही है। 29 मार्च तत्कालीन झिंझाना थाना प्रभारी ब्रज किशोर समेत तीन पुलिसकर्मी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। जिस कारण कोर्ट ने तीनों के वारंट जारी कर दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

मंगलवार को तीनों पुलिसकर्मियों ने कोर्ट में सरेंडर कर अपने वारंट रिकॉल कराए। जिसके बाद कोर्ट ने सीआरपीसी 313 कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आंदोलनकारियों से फर्जी हथियार बरामदगी मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने आरोपियों का पक्ष रखते हुए दलील दी। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए आज बुधवार का दिन नियत किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of destroying evidence High court news including the station in-charge nainital news Rampur Tirahakand! Three policemen surrendered in the court Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More