हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी भगवान सिंह (62) निवासी जेवीजी कॉलोनी जमालपुर कलां कनखल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उनका 22 वर्षीय बेटा यशपाल भी कार में मौजूद था। उसने बताया कि एक युवक लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था और गोली मार कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भगवान सिंह बेटे यशपाल के साथ कार से रोशनाबाद में एक शादी में जा रहे थे। कार यशपाल चला रहा था। ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल पर एक युवक ने लिफ्ट मांगी तो उन्होंने उसे बैठा लिया। कुछ ही मिनटों बाद पीछे बैठे युवक ने भगवान सिंह के सिर से सटाकर गोली चला दी। इससे घबराए बेटे ने तुरंत कार रोक दी। कार रुकते ही युवक ने दरवाजा खोला और भाग गया। यशपाल की सूचना पर बहादराबाद पुलिस और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। भगवान सिंह को भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि होशियार सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी जमालपुरकलां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस टीमों ने बेटे के बयान के आधार पर जांच शुरू की। रात में ही चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bahadrabad police station area of ​​Haridwar crime news haridwar news Retired Air Force personnel shot dead Retired Air Force personnel shot dead in Bahadrabad police station area of ​​Haridwar uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की गोली मारकर हत्या हरिद्वार का बहादराबाद थाना क्षेत्र हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More