हल्द्वानी से दिल्ली को जा रही रोडवेज की बस ब्रेक फेल होने से हापुड़ में हुई दुर्घनाग्रस्त   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी से दिल्ली को जाते समय रोडवेज की बस यूपी के हापुड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यूपी के हापुड़ से ही बस में ब्रेक ठीक से ना लगने के बाद भी चालक की लापरवाही से बस दौड़ना की बात सामने आ रही है। डिवाइडर से टकराने पर बस में सवार यात्रियों को भी हल्की चोटे आई हैं। 

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया की 2 दिन पहले हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित सीएनजी रोडवेज बस यूके 07 पीए 5114 दिल्ली मार्ग पर संचालित थी। सुबह करीब 9:00 बजे बस हल्द्वानी से सवारी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब 2:00 बजे पिलखुआ टोल प्लाजा के पास बस के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि उसे समय बस में करीब 15 सवारियां मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक हापुड़ पहुंचने पर बस के ब्रेक लगने में हल्की कमी आ गई थी। पिलखुआ टोल प्लाजा के क्रॉस करते ही जब ब्रेक लगाए तो लगे ही नहीं और बस डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें यात्री भी हल्के चोटिल हो गए। लेकिन तुरंत ही पीछे से आ रही टनकपुर डिपो की बस से यात्रियों को रवाना कर दिया गया। फिलहाल बस अभी भी घटनास्थल पर ही मौजूद है। एआरएम हल्द्वानी डिपो सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। बस की तकनीकी जांच अंतिम बार कब और कहां हुई, इसकी भी जानकारी की जा रही है और साथ ही बस मालिक से इस बात का भी जवाब मांगा गया है कि आखिर बस रवाना होने से पहले जांच के क्या तरीके हैं और इसकी रिपोर्ट कहां तैयार होती है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ज्ञात हो कि रोडवेज निगम की अपनी बसे हर रोज वर्कशॉप में पूरे निरीक्षण के बाद सफर के लिए रवाना होती हैं। इसकी रिपोर्ट भी डिपो को दी जाती है। वही अनुबंधित बसों की कोई भी रिपोर्ट डिपो को नहीं दी जाती और ना ही विभागीय वर्कशॉप में इनकी जांच होती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Roadways bus Roadways bus going from Haldwani to Delhi met with an accident in Hapur due to brake failure Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन बरसाती नाले में बह गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात दोनों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More