अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी रोडवेज बस, सभी यात्री सुरक्षित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। यहां द्वाराहाट से देहरादून जा रही रोडवेज की बस नारकोटा से कुछ पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 30-35 सवारियां थी, सभी सुरक्षित बताए गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आज सुबह करीब 10:15 बजे नारकोटा से कुछ पहले रोडवेज बस UK07PA 2852 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर फोर्स सहित मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला ने सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजते हुए चोटिल व्यक्तियों को 108 तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में सवारियों एवं बस कंडक्टर ने बताया कि रोडवेज बस द्वाराहाट से देहरादून जा रही थी, जिसमें करीब 30-35 सवारियां बैठी हुई थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर ही कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं, गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news all passengers safe Roadways bus went out of control and overturned on the road rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More