रॉबर्ट वाड्रा ने ऋषिकेश में गंगा आरती के दौरान कहा कि देश के लोग चाहते हैं मैं सक्रिय राजनीति में आऊं 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। देश के प्रमुख व्यवसायी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा शुक्रवार की शाम ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने त्रिवेणी घाट में गंगा की आरती उतारी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका पूरे देश में जिस उद्देश्य को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उसकी सफलता के लिए उन्होंने कामना की है। उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति दोनों अलग-अलग विषय हैं. देश के भीतर धर्म की आड़ में राजनीति हो रही है, जो गलत है।

 

अमेठी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर सुर्खियों में आए राबर्ट वाड्रा ने ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में मां गंगा का विधिवत पूजा अर्चन किया और गंगा आरती में शामिल हुए। राबर्ट वाड्रा ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गांधी परिवार पर जो हमले हो रहे हैं, वह इनका डर है। यह लोग असल मुद्दों से देश का ध्यान बांटना चाहते हैं। प्रधानमंत्री, गांधी परिवार पर इसलिए भी हमले करते हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका देश के असल मुद्दों को देश के सामने उठा रहे हैं, और उनका समाधान ढूंढ रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा निकालते हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता चुनाव में जनता के सामने झूठे वादे करते हैं। यह लोग देश के भीतर भेदभाव की राजनीति करते हैं, जो देश के लिए गलत है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

अमेठी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर राबर्ट वाड्रा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में अमेठी से हमने सोनिया गांधी को भारी मतों से विजय दिलाई। मैं इस क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहा हूं। देश के लोग चाहते हैं कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं। उन्होंने कहा कि अमेठी की सांसद के रूप में स्मृति ईरानी ने जनता से जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं। देश की संसद के भीतर उन्होंने मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए, जिसे वह साबित नहीं कर पाईं। आज देश के भीतर परिवर्तन की लहर है। लोग सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग को लेकर परेशान हैं। देश के भीतर प्रथम और द्वितीय चरण में जो मतदान हुआ है, उसमें जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

 

राबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया और त्रिवेणी घाट में भंडारे का भी आयोजन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव महर्षि, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, राजपाल खरोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, मनीष शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, मधु जोशी, अंशुल अरोड़ा, वरुण जुनेजा, राजीव चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news rishikesh news Robert Vadra Robert Vadra Said During Ganga Aarti In Rishikesh That The People Of The Country Want Him To Enter Active Politics Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More