रेलवे की बोगी में लगी आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर ब्लास्ट होने से आरपीएफ जवान की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

मुजफ्फरपुर। यहां  रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस की एक बोगी में ब्लास्ट होने से आरपीएफ जवान की मौत हो गई। बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। आरपीएफ की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। उसी वक्त कांस्टेबल विनोद कुमार छोटा फायर सिलेंडर ( फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान फायर सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। हादसा इतना भीषण था कि विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया  जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वलसाड एक्सप्रेस सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आई थी। कुछ देर बाद ट्रेन की एस-आठ बोगी के शौचालय में आग लपटें निकलने लगीं। आग की सूचना पर रेलवे और आरपीएफ की टीम यहां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आरपीएफ जवान विनोद कुमार भी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे। उन्होंने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश पाने लगे। एक फायर सिलेंडर खत्म हो गया लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुई। इसी बीच उन्होंने दूसरे फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। सिलेंडर का लॉक जैसे ही खोला वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया। इसमें विनोद कुमार की मौत हो गई। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते  हुए जांच शुरू कर दी है । आरपीएफ के अनुसार, कांस्टेबल विनोद कुमार आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। टीम ने उनके परिवार को सूचना दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bihar news fire extinguisher blast Muzaffar Nagar News RPF jawan died due to fire extinguisher blast RPF jawan died due to fire extinguisher blast while extinguishing the fire in railway bogie

More Stories

बिहार

विधायक दल का नेता चुने गए सम्राट चौधरी होंगे अब बिहार के नए मुख्यमंत्री   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  पटना। सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, अब सम्राट चौधरी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री देने जा रही है,जिससे प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। […]

Read More
बिहार

जज के ड्राइवर ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का एसडीपीओ सदर ने खुलासा करते हुए बताया कि एडीजे-4 जज के ड्राइवर ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करी।    जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जिसने […]

Read More
बिहार

नामी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।राज्य पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापेमारी कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 युवतियों […]

Read More