बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह 16 साल बाद आज जेल से हुए रिहा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पटना। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह आज जेल से रिहा हो गए हैं। बाहुबली नेता 16 साल बाद जेल से बाहर आए हैं। गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी (DM) जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन उम्र कैद की सजा काट रहा था। आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार सरकार की तीखी आलोचना भी हो रही है। इस बीच नीतीश सरकार के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की गई है और बिहार सरकार की अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की गई है।

गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन को बृहस्पतिवार सुबह सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया। मोहन की रिहाई ‘जेल सजा क्षमादान आदेश’ के तहत हुई है। हाल में बिहार सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किया था, जिससे मोहन समेत 27 अभियुक्तों की समयपूर्व रिहाई का मार्ग प्रशस्त हुआ। गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में मोहन उम्रकैद की सजा काट रहे थे। बताते चले कि बिहार सरकार ने हाल ही में आनंद मोहन के सहित 27 दोषियों को रिहा करने की अनुमति देते हुए जेल नियमों में संशोधन किया था। बाहुबली नेता 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। 1994 में मुजफ्फरपुर में एक गैंगस्टर की शवयात्रा के दौरान आईएएस अधिकारी कृष्णैया की हत्या कर दी गई थी। मोहन संभवत: बृहस्पतिवार को दिन में अपने घर पहुंच जाएंगे। वह कृष्णैया हत्याकांड में दोषी पाए जाने के बाद पिछले 15 वर्षों से सलाखों के पीछे थे। अक्टूबर 2007 में एक स्थानीय अदालत ने मोहन को मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन दिसंबर 2008 में पटना उच्च न्यायालय ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदल दिया था।मोहन ने निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। नीतीश कुमार नीत बिहार सरकार ने 10 अप्रैल को बिहार जेल नियमावली, 2012 में संशोधन किया था और उस उपबंध को हटा दिया था, जिसमें कहा गया था कि ‘ड्यूटी पर कार्यरत जनसेवक की हत्या’ के दोषी को उसकी जेल की सजा में माफी/छूट नहीं दी जा सकती। सरकार के इस कदम से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। बिहार में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नीतीश सरकार के इस कदम की आलोचना की थी। भाजपा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के समर्थन से सत्ता में बने रहने के लिए कानून की बलि चढ़ा दी। वहीं, दिवंगत आईएएस की पत्नी उमा कृष्णैया ने आनंद मोहन को रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले पर निराशा जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bihar news Bihar's Bahubali leader and former MP Anand Mohan Singh released from jail today after 16 years patna news

More Stories

बिहार

विधायक दल का नेता चुने गए सम्राट चौधरी होंगे अब बिहार के नए मुख्यमंत्री   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  पटना। सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, अब सम्राट चौधरी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री देने जा रही है,जिससे प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। […]

Read More
बिहार

जज के ड्राइवर ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का एसडीपीओ सदर ने खुलासा करते हुए बताया कि एडीजे-4 जज के ड्राइवर ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करी।    जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जिसने […]

Read More
बिहार

नामी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।राज्य पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापेमारी कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 युवतियों […]

Read More