नामी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।राज्य पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापेमारी कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 युवतियों को मुक्त कराया गया है।

 

मुक्त कराई गई युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नाच-गाने के काम का झांसा देकर बुलाया गया था।आरोप है कि नाममात्र के पैसे देकर उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद की गई अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर धुर्वा मोड़ के पास स्थित होटल रेसिडेंसी में छापेमारी की गई। इस दौरान होटल से 15 महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया।पुलिस ने होटल संचालक सहित इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवादा जिले के सीतामढ़ी थानाक्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी गौरव कुमार, हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी सुमन कुमार और इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी मनोरंजन कुमार के रूप में हुई है।

 

इस कार्रवाई में सर्किल इंस्पेक्टर लालमुनी दुबे, थानाध्यक्ष रमण कुमार, नेहा कुमारी, रामनाथ चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bihar news Nalanda News Police busted a large sex racket operating in the hotel Police raid on a prominent hotel Police raided a well-known hotel and busted a major sex racket नामी होटल में पुलिस की छापेमारी नालंदा न्यूज पुलिस ने होटल में चल रहें बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ बिहार न्यूज

More Stories

बिहार

विधायक दल का नेता चुने गए सम्राट चौधरी होंगे अब बिहार के नए मुख्यमंत्री   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  पटना। सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, अब सम्राट चौधरी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री देने जा रही है,जिससे प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। […]

Read More
बिहार

जज के ड्राइवर ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का एसडीपीओ सदर ने खुलासा करते हुए बताया कि एडीजे-4 जज के ड्राइवर ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करी।    जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जिसने […]

Read More
बिहार

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष की दो अज्ञात बदमाशों ने की गोली मार कर दी हत्या   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता बिहार। शनिवार देर रात भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र केवट को दो अज्ञात बदमाशों ने की गोली मार हत्या कर फरार हो गए। यह घटना बिहार के पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के शेखपुरा गांव में सामने आई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुरेंद्र केवट […]

Read More