भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष की दो अज्ञात बदमाशों ने की गोली मार कर दी हत्या   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बिहार। शनिवार देर रात भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र केवट को दो अज्ञात बदमाशों ने की गोली मार हत्या कर फरार हो गए। यह घटना बिहार के पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के शेखपुरा गांव में सामने आई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुरेंद्र केवट अपने खेत पर मोटर बंद करने गए थे। खेत से लौटते समय जब वह बाइक पर सवार हो रहे थे, तभी दो बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर स्थानीय लोग घटना की आवाज सुनकर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में तत्काल उनके परिजन पटना एम्स ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

पीपरा थाना प्रभारी आरके पाल ने बताया कि फिलहाल परिजन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। परिजन की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद ले रही है। सुरेंद्र केवट परिवार के साथ शेखपुरा गांव में रहते थे। वह ग्रामीण पशु चिकित्सक के साथ-साथ सक्रिय किसान नेता भी थे। वे राजनीतिक रूप से क्षेत्र में काफी सक्रिय थे, हालांकि वह वर्तमान में किसी पद पर नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

पुलिस आपसी रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी को हत्या की संभावित वजह मान रही है। आरोपियों की पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bihar news Former president of BJP Kisan Morcha Former president of BJP Kisan Morcha shot dead by two unknown goons murder news shot dead two unknown goons गोली मार कर हत्या दो अज्ञात बदमाश बिहार न्यूज भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मर्डर न्यूज

More Stories

बिहार

विधायक दल का नेता चुने गए सम्राट चौधरी होंगे अब बिहार के नए मुख्यमंत्री   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  पटना। सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, अब सम्राट चौधरी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री देने जा रही है,जिससे प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। […]

Read More
बिहार

जज के ड्राइवर ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का एसडीपीओ सदर ने खुलासा करते हुए बताया कि एडीजे-4 जज के ड्राइवर ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करी।    जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जिसने […]

Read More
बिहार

नामी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।राज्य पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापेमारी कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 युवतियों […]

Read More