विधायक दल का नेता चुने गए सम्राट चौधरी होंगे अब बिहार के नए मुख्यमंत्री   

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता 

पटना। सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, अब सम्राट चौधरी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री देने जा रही है,जिससे प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।

वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बनी।विजय कुमार सिन्हा ने उनके नामका प्रस्ताव रखा, जिसे रेणु देवी, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल सहित सभी विधायकों ने समर्थन दिया और उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया।भाजपा नेताओं ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। नीरज कुमार सिंह ने कहा कि बरसों बाद भाजपा को यह अवसर मिला है और अब NDA का शासन बिहार को तेजी से विकास की ओर ले जाएगा। वहीं सैयद शाहनवाज हुसैन ने खुशी जताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी न केवल विधायक दल के नेता चुने गए हैं, बल्कि वे NDA के नेता भी होंगे और नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सभी विधायकों ने एकमत से सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति जताई। कहा कि नीतीश कुमार ने बीते दो दशकों में बिहार को नई दिशा दी है और अब सम्राट चौधरी उस विकास को और गति देने का काम करेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और 2015 में भाजपा से जुड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दीं। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में मिले अनुभव को वे इस नई जिम्मेदारी में उपयोग करेंगे।

अब सम्राट चौधरी जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। NDA के समर्थन के साथ उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। बिहार में अब नए नेतृत्व के साथ विकास और सुशासन को आगे बढ़ाने की उम्मीदें जुड़ गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bihar news elected as the leader of the legislative party political news Samrat Chaudhary will now be the new Chief Minister of Bihar बिहार न्यूज राजनीतिक न्यूज विधायक दल का नेता चुने गए सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी होंगे अब बिहार के नए मुख्यमंत्री

More Stories

बिहार

जज के ड्राइवर ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का एसडीपीओ सदर ने खुलासा करते हुए बताया कि एडीजे-4 जज के ड्राइवर ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करी।    जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जिसने […]

Read More
बिहार

नामी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।राज्य पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापेमारी कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 युवतियों […]

Read More
बिहार

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष की दो अज्ञात बदमाशों ने की गोली मार कर दी हत्या   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता बिहार। शनिवार देर रात भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र केवट को दो अज्ञात बदमाशों ने की गोली मार हत्या कर फरार हो गए। यह घटना बिहार के पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के शेखपुरा गांव में सामने आई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुरेंद्र केवट […]

Read More