समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी ने भाई की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट के सीटिंग जज के द्वारा जांच की करी मांग   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आठ फ़रवरी को हुई हिंसा और आगजनी के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने मलिक के बगीचे में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। मतीन ने कहा की हल्द्वानी वासियों के साथ-साथ हमारे लिये यह सबसे दुर्भाग्य पूर्ण घड़ी है, कि हमें अपनी ज़िन्दगी में इस तरह की घटना देखनी पड़ी। उन्होंने कहा इस पूरे प्रकरण की सीबीआई या हाई कोर्ट के सीटिंग जज के द्वारा जांच होनी चाहिये और जो भी दोषी हों उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही होनी चाहिये।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

मतीन ने कहा कि उनके भाई जावेद सिद्दीक़ी ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया कि जिससे शहर का माहौल ख़राब हो। उसने बार-बार लोगों से शान्ति बनाने की अपील की लेकिन भीड़ इतनी उग्र हो चुकी थी कि वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। वैसे भी अगले दिन रात को जब पुलिस जावेद की गिरफ़्तारी के लिए आई थी, तब भी उसने फ़ोन पर मुझसे रो-रो कर और अपने बच्चों मेरी क़समें खा-खा कर यही कहा कि मैं तो लोगों को पत्थर बाज़ी व हुड़दंग से रोक रहा था, लेकिन फिर भी प्रशासन ने पता नहीं किन हालातों व फुटेजों के आधार मेरी गिरफ़्तारी की है। मतीन सिद्दीकी ने कहा कि 15 फ़रवरी को उनके छोटे बेटे की शादी थी और 17-फ़रवरी को हल्द्वानी विंटेज ग्रीन में रिसेप्शन था। जो इस घटना के चलते स्थगित करना पड़ा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Samajwadi Party's Uttarakhand in-charge raised questions on brother's arrest and demanded investigation by the sitting judge of the High Court Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More