हरिद्वार। हरिद्वार के गंगनहर में डूबते भाई को बचाने गईं उसकी दो सगी बहनें बह गईं। पुलिस ने दोनों की खोज में देर तक अभियान चलाया, पर उनका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से ग्राम भीमनगर, थाना फरहा, मथुरा (यूपी) निवासी राजेश हरिद्वार में सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। यहां वह रानीपुर के सलेमपुर में किराये पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका परिवार हाल ही में हरिद्वार आया था। उनकी बेटी ईशा ( 14 ) व मनीषा (15) अपने 13 वर्षीय भाई वंश के साथ बहादराबाद – सिडकुल मार्ग स्थित छठ पूजा घाट पर गंगनहर में नहाने गए थे। इन तीनों के साथ उनके मामा रवि भी थे। घाट पर स्नान करते हुए वंश का पैर फिसला और वह तेज बहाव में बहने लगा। यह देख ईशा व मनीषा उसे बचाने को नहर में कूद गईं। इस दौरान वंश ने झाड़ियां पकड़ लीं जिससे उसे बचा लिया गया जबकि उसकी दोनों बहनें तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं। सूचना पर पहुंची थाना बहादराबाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिल पाया था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि लापता बहनों की तलाश की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीते […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]