स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल पर गैर इरादतन छात्रों की हत्या का मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। बीते दिनों कार्बेट फाल में नहाते समय डूबने से छात्रों की हुई मौत के मामले में छात्रों के परिजनों की तहरीर पर दिनेशपुर के द्रोण कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधन और प्रिंसिपल पर कालाढूंगी थाने में दो छात्रों की गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है।  

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

गौरतलब है कि पिछले दिनों द्रोणा कालेज दिनेशपुर के छात्रों कि टूर नैनीताल गया था। जहां रास्ते में उन्हें रोककर वापस लौटा दिया गया। जिसपर छात्रों को लेकर स्कूल के शिक्षक कालाढूंगी कार्बेट फाल चले गये थे। कार्बेट फाल में नहाते समय नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों की डूबने से मौत हो गयी। इस मामले में परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्रों की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था। परिजनों ने इस मामले कालाढूंगी पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर द्रोणा कालेज के विजय भूषण गर्ग, सुरेन्द्र ग्रोवर, किशोर शर्मा व प्रिंसिपल हरप्रीत कौर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। छात्रों की मौत के बाद प्रबंधन द्वारा प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More