डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत जबकि पति गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
उधमसिंह नगर। यहां खटीमा में मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि मृतका के पति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतका का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति को हायर सेंटर रेफर करते हुए मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं डंपर को कब्जे में लेकर चकरपुर चौकी में खड़ा करवा लिया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को आलाविर्दी निवासी मोहन चंद (64) पुत्र धनी चंद अपनी पत्नी देवकी देवी (58)के साथ स्कूटी से टनकपुर के सैलानीगोठ रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह बिचपुरी गांव में पहुंचे थे, तभी तीव्र मोड़ पर उनकी स्कूटी सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक काफी दूर तक स्कूटी सवार दंपत्ति को घसीटता हुआ ले गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व 108 को दी। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने घायल दंपत्ति को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देवकी देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल मोहन चंद का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची चकरपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतका का एक पुत्र सुनील चंद पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री बाजपुर में कार्यरत है। पुत्री ईशा का विवाह हो चुका है। घायल मोहन चंद भी पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हैं। 
 
चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार ने बताया है कि डंपर को कब्जे में लेकर चौकी में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a couple riding a scooter came under the grip of a dumper A woman riding a scooter died after being hit by a dumper while her husband was seriously injured Accident news the husband was seriously injured the woman died udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज डंपर की चपेट में आए स्कूटी सवार पति-पत्नी दुर्घटना न्यूज पति गंभीर रूप से घायल महिला की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More