एसङीआरएफ ने पशुलोक बैराज से किये दो महिलाओं के शव बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश।  ऋषिकेश पशुलोक बैराज में एसङीआरएफ की टीम ने दो महिलाओं के शव बरामद किये है। जिसमें एक महिला के शव की पहचान हुई है जबकि एक महिला के शव की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किये जाने हेतु एसडीरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मुख्य अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ पशुलोक बैराज से महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त महिला के शव को परिजनों द्वारा पहचान लिया गया। उक्त महिला कल दिनाँक 03 अप्रैल 2023 को पशुलोक बैराज होटल गंगा किनारे से लापता चल रही थी, जिसकी एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी। इसके अतिरिक्त पशुलोक बैराज से ही एसडीआरएफ टीम द्वारा एक अन्य महिला का शव भी बरामद किया गया है जिसकी शिनाख्त हेतु जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। मृतक महिला की पहचान शारदा भटनागर उम्र- 75 वर्ष निवासी आनंद विहार, गंगा नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार, किशोर कुमार, आरक्षी अरमेश भट्ट, सुरेंद्र कुमार, मातबर, चालक दीपक आदि थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news SDRF recovered bodies of two women from Pashulok Barrage Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More