बाइक सहित बरसाती गधेरे में बहे वन दरोगा का रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। बुधवार शाम नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट क्षेत्र में तेज बहाव वाले बरसाती गधेरे को पार करते समय बाइक समेत पानी के बहाव में बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह (40) का घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद कर लिया है।

 

देवेंद्र सिंह, निवासी गैरखाल गांव (ब्लॉक बेतालघाट), वन विभाग में बेतालघाट रेंज में वन दरोगा के पद पर तैनात थे। बुधवार को वे अपने एक साथी के साथ खैरना बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में डोलकोट क्षेत्र में एक तेज बहाव वाले बरसाती गधेरे को पार करते समय बाइक असंतुलित हो गई और देवेंद्र सिंह बह गए। उनका साथी युवक किसी तरह किनारे पर अटक गया और शोर मचाया, जिससे आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

 

हादसे की सूचना पर श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन, बेतालघाट पुलिस और एसडीआरएफ की छड़ा इकाई मौके पर पहुंची। अंधेरा और तेज बहाव रेस्क्यू कार्य में बड़ी बाधा बना। दो लोडर मशीनों की मदद से गधेरे का पानी डायवर्ट करने की कोशिश की गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद देवेंद्र सिंह का शव गधेरे के बीच से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

 

बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष देवेंद्र सिंह के छोटे भाई की करंट लगने से मौत हो गई थी। अब एक और असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the rescue operation Forest officer who was swept away in the rainy ravine along with his bike nainital news rescue operation SDRF recovered the body SDRF recovered the body of the forest officer who was swept away in the rainy ravine along with his bike uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसडीआरएफ ने किया शव बरामद नैनीताल न्यूज बरसाती गधेरे में बहा वन दरोगा बाइक सहित रेस्क्यू अभियान

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More