इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वाधान में “हिंदी की वर्तमान स्थिति विषय पर विचार गोष्ठी”, “विज्ञापन के क्षेत्र में हिंदी” विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा कविता- पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रति भाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

निबंध प्रतियोगिता में हंसी कुंवर (एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, कविता बिष्ट, नेहा डंगवाल (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय एवं नेहा (एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पोस्टर प्रतियोगिता में हंसी कुंवर ने प्रथम, रेशमी ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी दिवस के इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा सभी छात्राओं को हिंदी दिवस की शुभकामना देते हुए अपने उद्बोधन में हिंदी के महत्व पर जानकारी दी। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर गीता पंत, डॉक्टर प्रभा शाह द्वारा हिंदी भाषा के संबंध में विचार प्रस्तुत किए गए। अंत में विभाग प्रभारी डॉक्टर नीता शाह द्वारा वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सभी का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर ललिता जोशी (अंग्रेजी विभाग), अंजू पालीवाल (इतिहास विभाग) तथा कई छात्राएं उपस्थित रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Hindi diwas Indira Priyadarshini Government Post Graduate Women's College Seminar and competition organized on the occasion of Hindi Day in Indira Priyadarshini Government Post Graduate Women's College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More