भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ दीपक पंत द्वारा शैमफोर्ड विद्यालय में आयोजित की गई सेमिनार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वीटो, बेल्जियम के सीनियर साइनटिस्ट भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ दीपक पंत रहे। 

डॉ दीपक पंत ने उनकी टीम के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन मैनेजमेंट पर उनकी टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स क्लीन गंगा एवं यमुना सीवेज वॉटर ट्रीटमेंट, बायो इलेक्ट्रिक टॉइलेट्स को भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से  छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। सत्र के अंत में उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनका समाधान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जिस भी क्षेत्र में वे आगे बढ़ना चाहते हैं उसके लिए समर्पण और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सत्र के आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने डॉ दीपक पंत का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रेरणादायक सत्रों का आयोजन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक है जिससे प्रेरित होकर वे अपने लिए एक बेहतर करियर विकल्प का चयन कर सकते हैं। कार्यक्रम में चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर ऐकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Seminar organized at Shamford School Seminar organized by Indian-origin scientist Dr. Deepak Pant at Shamford School Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More