वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव नियुक्त

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, वर्तमान सचिव राधआ रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। जिसकी वजह से उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। 
राज्य में सीनियर अधिकारी होने के नाते उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया है। धामी सरकार ने आईएएस वर्धन को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है, ‘शासन द्वारा कार्यहित में आपको (आईएएस आनंद वर्धन) दिनांक एक अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
कृपया तदनुसार नवीन पदभार ग्रहण करने का कष्ट करें।’ बता दें कि एक अप्रैस से मुख्य सचिव का पदभार संभालने वाले वर्धन वर्तमान में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था क्योंकि वे सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं और 2027 में रिटायर हो जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Senior IAS officer Anand Vardhan appointed as new Chief Secretary of Uttarakhand uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More