हल्द्वानी। नैनीताल के थाना मुखानी के एक प्रकरण में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कार्मिकों को निलंबित किया है।
बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना मुखानी क्षेत्र के एक प्रकरण में गम्भीर लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बलवंत सिंह, अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार तथा कांस्टेबल मनीष कुमार उप्रेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया। इस दौरान प्रदर्शन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार (आज) हल्द्वानी पहुँचे। इस दौरान एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा […]