सेवन ए साएड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता : बालिका वर्ग में सिंथिया स्कूल तो बालक वर्ग में बीरशिबा तथा व्हाइटहॉल ने बनाई फायनल में अपनी जगह 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी तथा सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 20 दिसंबर सेवन ए साएड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गईं है। 
 
प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के तहत आज तीसरे दिन 9 मैच खेले गए जिसमें 6 मैच बालक वर्ग के तथा 3 मैच बालिका वर्ग में खेले गए।
 
सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ के मैदान पर खेले जा रहे मैच मैं आज बालिका वर्ग में सिंथिया स्कूल तथा बालक वर्ग में बीरशिबा तथा व्हाइटहॉल ने फायनल में अपनी जगह बना ली। आज के बालिका वर्ग के पहले सेमीफायनल मुकाबले में सिंथिया स्कूल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एवरग्रीन स्कूल को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता के फायनल में प्रवेश कर लिया। बालक वर्ग के सेमीफायनल का पहला मैच बीरशिबा स्कूल हल्द्वानी तथा बीएलएम स्कूल हल्द्वानी के बीच खेला गया जिसमें बीरशिबा स्कूल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से बीएलएम को हराकर बालक वर्ग के फायनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली, बीरशिबा की और से रिषभ ने 2, शौर्य तथा मयंक ने 1-1 गोल किये जबकि बीएलएम के भावेश तथा आयुष ने भी 1-1 गोल करके अपना दम दिखाया। दूसरा सेमीफायनल एवरग्रीन स्कूल तथा व्हाइटहॉल स्कूल हल्द्वानी के बीच खेला गया जिसमें व्हाइटहॉल स्कूल ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। अमन महरा ने 1 गोल करके अपनी टीम को फायनल में जगह बनाने का रास्ता बनाया।               
 
आज खेले गये बालकों के मैच में बीरशिबा ने डॉनबोस्को को 4-0 से, बीएलएम ने शिवालिक को 2-0 से, व्हाइटहॉल स्कूल ने डीपीएस को 3-1 से हराया तथा बालिका वर्ग में खेले गए मैचों में आर्यमान बिक्रम बिरला ने शिवालिक को पेनेल्टी सूट के माध्यम से 3-1 से, सिंथिया ने एवरग्रीन को 1-0 से तथा क्वींस ने वेदांतम को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश करने में सफलता प्राप्त की।  आज खेले गए मैचों के दौरान रिषभ महरा ने 3-3, अर्नव, दिव्यांश, देवयानी  ने 2-2, शौर्य, मयंक, आदर्शनी, बंशिका, आरुशी, माही, अंकिता  ने 1-1, गोल करने में सफलता प्राप्त की।
 
प्रतियोगिता के सफल सञ्चालन में आनंद देव, गोपाल नेगी, सागर रावत, रजत चौहान, लवलेश मेर, मयंक पन्त ने मैच रेफरी की प्रभावी भूमिका निभायी, खेल प्रशिक्षक एस एस कपकोटी, दीपक जोशी, लीला रावत, शिवानी ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया, खेल स्वयंसेवक उज्जवल ततरारी, योगेश शर्मा, मोहित सिंह, पार्थ जोशी, रजत सिंह, अंश बनकोटी, धर्मेन्द्र बिष्ट ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
 
 
इस खेल आयोजन के तीसरे दिन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लाक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, विधायक प्रतिनिधि पूरण गौड़ ने उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। आज अमर उजाला सिग्नस अस्पताल के महाप्रबंधक डी डी जोशी, सेम्फोर्ड स्कूल के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, ओएसिस स्कूल निदेशक किशोर गह्तोडी, डा नवनीत, पूर्व प्रधानाचार्य डी सी जोशी, शिवालिक के प्रबंधक अनंत शर्मा, केबीएम प्रबंधक भब्य भंडारी, हेरिटेज के प्रबंधक श्यामल दास, पूर्व प्रधान बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनोज पाण्डे, प्रधानाचार्य डा प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, निदेशक रश्मि रौतेला, कात्यायन रौतेला, गणेश जोशी, सुमित जोशी, राजेश उप्रेती, हर्षिता जोशी, गोकुल पाण्डेय, विजय बिष्ट,बीरू कालाकोटी, मुकेश अधिकारी, उमेश बिनवाल, नितिन मठपाल, अनुज भट्ट, नितिन भट्ट, संजय, रमेश सुयाल, संजय अधिकारी, प्रदीप जीना, उमेश तिवारी, मदन क्वीरा, रमेश जोशी, जगदीश जोशी, विशाल शर्मा, प्रधानाचार्य तूलिका रस्तोगी, सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी, पुष्कर राजपूत, समयराज, गोबिंद सिंह, खेल प्रशिक्षक रवि कन्याल, के के यादव, दिनेश नाथ गोस्वामी, रवि कन्याल, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, राजेश थापा, मोहित नौटियाल, आनंद बिष्ट, त्रिभुवन नितवाल, के के यादव, डीकर सिंह, दीपक अधिकारी, चेतना भट्ट, सूरज, भुवनेश शर्मा, अनीता बिष्ट, सुदर्शन कुमार, राजेश बिष्ट, संजय, भानु बिष्ट, पान सिंह, मानवेन्द्र सिंह, उदित बिष्ट, अजय बोरा, हर्ष बोरा, रूद्र प्रताप सिंह  समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा खिलाडी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cynthia International School Haldwani Cynthia International School Sports News Cynthia Senior Secondary School Haldwani Haldwani news Seven-A-Side Inter-School Girls' and Boys' Football Tournament: Cynthia School reached the finals in the girls' category uttarakhand news while Beersheba and Whitehall secured their places in the boys' final उत्तराखण्ड न्यूज सिंथिया इन्टरनेशनल स्कूल हल्द्वानी सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने […]

Read More