हल्द्वानी। मंगलवार को सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी और सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सेवन ए साएड” अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण के तीसरे दिन आज क्वाटर फाइनल के मैच खेले गए। दोनों ही वर्गों के खिलाड़ियों ने स्वस्थ खेल भावना और जोश के साथ खेल की गुणवत्ता का उदाहरण पेश किया। इस आयोजन में जिला पंचायत नैनीताल के उपाध्यक्ष आनंद सिंह दर्मवाल, उत्तराखंड प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा और मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया और इस भव्य आयोजन की सराहना की।
क्वाटर फाइनल में बालिकाओं की श्रेणी में सिंथिया, क्वींस और मदर्स ग्लोरी ने सेमी फाइनल के लिए अपनी जगह बनाई जबकि बालकों के वर्ग में बी एल एम्, बीरशीबा, क्वींस और डी पी एस ने अगले राउंड में प्रवेश किया। आज खेले गए मुकाबलों में सिंथिया बालिकाओं की टीम ने महर्षि को 1-0 से, सेंट लोरेन्स ने महर्षि को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से, मदर्स ग्लोरी ने डी पी एस को 2-0 से, बीरशीबा ने सरस्वती अकादमी को 2-0 से, क्वींस ने सेंट लोरेन्स को 3-0 से, बी एल एम् ने जिम कार्बेट को 2-0 तथा एवरग्रीन को 1-0 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियो में सिंथिया की तान्या, मदर्स ग्लोरी की स्मृति, बी एल एम् के हर्षित, डी पी एस के धनंजय, सेंट लोरेन्स के मयंक, बीरशीबा के मयंक धर्मसक्तु, क्वींस के कृष्णा तथा डी पी एस के यसश रोहतगी शामिल हैं।
इस दौरान मैच के सुचारू संचालन में रेफरी और निर्णायकों की टीम में आनंद बेव, गोपी डिसूजा, मयंक पंत, लवलेश मेर, और अन्य शामिल रहे। आयोजन में प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, स्पोर्ट्स कोर्डिनेटर कात्यायन रौतेला सहित कई अन्य सम्मानित व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]