रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे सवा सात लाख रुपये, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपित की तलाश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। रेलवे में ग्रुप सी व डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर शातिर ने टिहरी के एक व्यक्ति से करीब सवा सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है ।

अशोक राज निवासी ग्राम नैथाना चौरास, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उसके ससुर गोविंद सिंह ने अशोक से कहा उनकी जान-पहचान का व्यक्ति राकेश सिंह बिष्ट निवासी गांवडी पोस्ट, किमगडी, जिला पौड़ी है, जो मेरठ में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में बतौर स्टोर कीपर कार्यरत है। राकेश सिंह बिष्ट की रेलवे में जान-पहचान है और वह छह लाख रुपये में दामाद की पक्की नौकरी लगवा सकता है। विश्वास में लेने के लिए राकेश बिष्ट ने अपना आधार कार्ड, बैंक चेक की फोटो कापी वाट्सएप से भेजी और एक शपथ पत्र भी दिया। अशोक और गोविंद सिंह के हामी भरने के बाद कहा कि शुरुआत में केवल 30 हजार रुपये मेडिकल प्रमाण पत्र आदि के लिए देने होंगे, बाकी के पांच लाख 70 हजार रुपये नियुक्ति के बाद देने हैं। राकेश ने उन्हें मेडिकल प्रमाण पत्र भेजा और 30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद डाक के जरिये जॉब कॉल लेटर पूर्वी रेलवे हेड क्वार्टर कोलकाता के नाम से भेजा। आठ फरवरी 2022 को अशोक को रेलवे हेडक्वार्टर पहुंचने को कहा गया। कोलकाता पहुंचने पर सत्य प्रकाश नाम के व्यक्ति का अशोक को फोन आया और रेलवे हेडक्वार्टर जाने का रास्ता बताया। हेडक्वार्टर पहुंचने पर पूर्व में प्राप्त कॉल लेटर वापस लेकर पासपोर्ट साइज फोटो के साथ एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए और वहां से वर्धमान रेलवे स्टेशन आने को कहा। मगर वहां कहा गया कि अब देर हो गई है, कल आना। अशोक दो दिन होटल में रुका, लेकिन नियुक्त नहीं मिली। कुछ दिन बाद अशोक को कहा गया कि ईमेल के माध्यम से टीटी पद पर नियुक्ति का लेटर आएगा। राकेश ने नौकरी लगने का विश्वास दिलाया और एक होटल में मुलाकात के बाद अशोक से कुल सात लाख 20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद घर भेज दिया। इसके कई दिनों बाद तक जब ई-मेल नहीं आया तो अशोक ने राकेश को फोन कर रकम वापस मांगी। लेकिन, वह टालमटोल करता रहा। जब उसके गांव जाकर पूछताछ की तो पता चला वह अन्य कई व्यक्तियों से भी इसी प्रकार ठगी कर चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Seven and a half lakh rupees were cheated on the pretext of getting a job in the railway the police started searching for the accused by registering a case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More