जमीन के सौदे के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से ठगे सात करोड़ बत्तीस लाख रुपये, पुलिस ने किया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। जमीन के सौदे के नाम पर दून के एक प्रॉपर्टी डीलर से सात करोड़ 32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड के साथ ही दूसरे राज्यों में धोखाधड़ी के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

प्रॉपर्टी डीलर गोविंद सिंह पुंडीर निवासी गांव रिखोली सिंगली देहरादून ने बताया कि अमजद अली निवासी जोहडी गांव सिनोला राजपुर ने उसके बड़े भाई से मिलकर कर बताया कि बुढादल समिति नांदेड़ महाराष्ट्र के बाबा अमरीक सिंह स्कूल और आश्रम बनाने के लिए जमीन देख रहे हैं। जमीन खरीदने से पहले वो उसकी मिट्टी चेक कराएंगे। इसपर उन्होंने जमीन की मिट्टी उपलब्ध कराई। कुछ समय बाद अमजद अली, राम अग्रवाल, सचित गर्ग उर्फ छोटा काणा, मुकेश गर्ग, सुमित बसंल, अर्जुन शेखावत, रणवीर, अदनान ने उन्हें जमीन की मिट्टी पास ना होने की बात बताई। साथ ही कहा कि करनाल हरियाणा में कुछ किसान अपनी जमीन बेच रहे हैं, जिसकी मिट्टी बाबा ने पास कर दी है। झांसा दिया कि संस्था से जुड़ा होने के कारण वह सीधे उस जमीन को नहीं खरीद सकते हैं। इसलिए जमीन को किसानों से अपने नाम पर 40 लाख रुपये प्रति किल्ला के हिसाब से खरीद लो। इसे वह बाद में दो करोड़ 15 लाख रुपये प्रति किल्ला के हिसाब से खरीद लेंगे। पीड़ित ने जमीन को खरीदने के लिए किसानों से बात कर 21 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद बाबा अमरीक सिंह व अन्य आरोपियों ने दून आकर जमीन खरीदने के लिए 51 करोड़ 60 लाख का चेक दिखाया। आरोपियों ने रकम का तीन प्रतिशत संस्था में जमा करने और पैसों को आयकर विभाग द्वारा पकड़े जाने का झांसा देकर पीड़ित से सात करोड़ 32 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अमरीक सिंह, अमजद अली के साथ ही अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपी पहले भी इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news police registered a case against the accused Seven crore thirty-two lakh rupees were defrauded from a property dealer in the name of land deal Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More