बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुए इस हादसे में तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा छतरूंड के पास देर रात करीब दो बजे उस समय हुआ, जब एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और चालक शामिल था। सभी ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के रहने वाले थे और काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

एडिशनल एसपी चंबा दिनेश कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज, चंबा भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना पर चुराह के भाजपा विधायक हंसराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई, जबकि वाहन चालक की भी मृत्यु हो गई। उन्होंने क्षेत्र में क्रैश बैरियर की कमी को गंभीर मुद्दा बताते हुए लोक निर्माण विभाग से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

वहीं, चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था। पुलिस दुर्घटना के हर पहलू की गहन जांच कर रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bolero vehicle fell into a deep gorge after losing control died after a Bolero vehicle lost control and plunged into a deep gorge; Himachal Pradesh news Hindi News including three brothers Khabar Sach Hai News seven deaths due to vehicle plunge Seven people seven people including three brothers killed in the accident खबर सच है न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों की हुई मौत बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गिरा गहरी खाई में वाहन के गिरने से सात लोगो की मौत हिंदी न्यूज हिमांचल प्रदेश न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More