हल्द्वानी। भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता के प्रांतीय स्तर में शैमफोर्ड विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शैमफोर्ड विद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व अर्नव यादव एवं ध्रुव कबड़वाल ने किया। दोनों प्रतिभागियों ने अपनी तार्किक क्षमताओं, तीव्र प्रतिक्रिया तथा समय प्रबंधन क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजय दिलाई। प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद की हल्द्वानी, रामनगर, टनकपुर, लालकुआँ एवं रुद्रपुर शाखाओं की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। भारत विकास परिषद के पर्यवेक्षक जगन्नाथ चावला ने विजेता स्कूल को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धता के बारे में बच्चों का ज्ञान तथा उन्हें इसके प्रति जागृत करना है जिससे वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दे सकें। शैमफोर्ड विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए मार्गदर्शक रमा शंकर तिवारी के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की इसउपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट तथा प्रधानचार्या संतोष पांडे ने हर्ष जताते हुए विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा दिसंबर में होने वाली रीजनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए शुभकनाएं दी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]