शैमफोर्ड स्कूल के छात्र अक्षत गिरी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर हेतु चयनित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल मोटाहल्दू हल्द्वानी के कक्षा 8 के छात्र अक्षत गिरी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर के लिए चयनित हुए हैं। शुक्रवार को खालसा नेशनल बालिका इन्टर कॉलेज में हुई जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अक्षत ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। ग्रुप लीडर अक्षत गिरी व सहयोगी कक्षा 6 के रुद्राक्ष बिष्ट ने अकादमिक निदेशक श्रीमती अंजू भटृ के मार्गदर्शन में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर जयपुर बीसा क्षेत्र में उगायी जाने वाली फसलों में आने वाली समस्याओं पर एक सर्वेक्षण किया गया था। सर्वे के दौरान उन्होंने पाया कि वर्तमान में फसलें किस प्रकार के रोगों से प्रभावित हो रही है जिस कारण उनकी पैदावार कम हो रही है और उनकी खाद्य व पोषक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने ग्रामीण लोगों से उपयोग किये जा रहे खाद व उर्वरकों की जानकारी भी प्राप्त की थी। इस दौरान उन्होनें फसलों में आ रही समस्याओं के समाधानों पर भी चर्चा की जिससे हमारे खानपान में आने वाले दूषित तत्व दूर हो सकें। 

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शोधपत्र प्रस्तुतीकरण के दौरान निर्यायकों नीतू रावत, मीनाक्षी कनवाल, डॉ जगत प्रकाश मुरारी, जगदीश चुफाल, हरीश चंद्र तथा गीत पांडे ने बाल वैज्ञानिकों के शोधपत्र एवं प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया। अक्षत गिरी को सर्वश्रेष्ट शोध प्रस्तुत करने हेतु सम्मानित किया गया। हुई जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विभिन्न विद्यालयों के 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया। अक्षत एवं उनके सहयोगी रुद्राक्ष को इस उपलब्धि के लिए चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford School student Akshat Giri selected for state level in National Children's Science Congress Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More