विश्व क्षय रोग दिवस पर शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने किया कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विश्व क्षय रोग दिवस पर Yes! We Can End TB थीम के क्रम साल में जिला स्वास्थ्य समिति नैनीताल द्वारा शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी एवं विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट द्वारा टीबी हारेगा देश जीतेगा के अंतर्गत जागरूकता रैली हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।जिसमे जिसमें विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स स्टाफ,एवं विद्यार्थियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। समारोह में टीबी मुक्त अभियान में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गयी बताया गया कि क्षय रोग इकाई में जीत संस्था व रीच संस्था के द्वारा क्षय रोग कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रधानमंत्री भारत सरकार के वाराणसी से किए जा रहे सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी सभी प्रतिभागियों को दिखाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एन सी डी कार्यक्रम अंतर्गत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, नेत्र रोग व अन्य जांच कर क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में क्षय रोग की टीम से टीबी चैम्पियनों द्वारा क्षय रोग के लक्षण, निदान व उपचार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी ने भयमुक्त समाज का आह्वान करते हुए सभी को आगे बढ़कर टीबी उन्मूलन मे सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नैनीताल जिले में सर्वाधिक टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट की सराहना की। डॉ रश्मि पंत एसीएमओ नैनीताल ने विभागीय गतिविधियों से समाज को जुड़ने हेतु सभी प्रतिभागियों से कार्य करने हेतु निवेदन किया। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर मेकिंग स्लोगन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानचार्या संतोष पांडे ने सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ राजेश ढकरियाल, डॉ राहुल लशपाल, डॉ हरीश पांडे, डॉ पवन द्विवेदी, विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, कार्यक्रम समन्वयक अजय भट्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, कोऑर्डिनेटर कीर्ति चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, कमलेश बचखेती, प्रमोद भट्ट, रवि आर्या, विरेन्द्र सिंह भण्डारी आदि उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford Senior Secondary School organized a program on World Tuberculosis Day Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More